{"_id":"9ebf22f6-d074-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"police-inspector-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी उतरते ही पुलिस इंस्पेक्टर को चाकुओं से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी उतरते ही पुलिस इंस्पेक्टर को चाकुओं से गोदा
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस से बर्खास्त कांस्टेबल ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर सेक्टर-17 थाने से महज 100 कदमों की दूरी पर ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सोनीपत में अपनी प्रेमिका के पति और सास की सरकारी एसएलआर से हत्या करने के बाद उसे चंडीगढ़ पुलिस से बर्खास्त किया गया था और हरियाणा सरकार ने उसके ऊपर एक लाख का इनाम भी रखा था।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार रात करीब ढाई बजे की है।
ट्रैफिक यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह ड्राइवर होमगार्ड जवान जतिंद्र के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सेक्टर-17 जिला अदालत के गेट के पास (बस स्टैंड की तरफ) एक युवक और युवती खड़े थे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह अदालत के गेट के पास जिप्सी से उतरे और दोनों से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों को इंटरसेप्टर जिप्सी में पीछे बैठाकर सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन ले जाने लगे।
यह युवक कोई और नहीं, बल्कि चंडीगढ़ पुलिस से बर्खास्त कांस्टेबल बसंत उर्फ बंटी था।
अभी यह जिप्सी थाने के लिए चली ही थी कि बंटी ने इंस्पेक्टर पर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। उसने सुच्चा सिंह के सीने पर दाईं तरफ छह वार किए।
जब ड्राइवर बचाव को आगे बढ़ा तो उसके हाथ पर भी वार किए। जब दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए तो बंटी उन्हें सड़क पर फेंककर प्रेमिका के साथ इंटरसेप्टर जिप्सी लेकर फरार हो गया।
होमगार्ड जवान जतिन्द्र ने अपने मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सेक्टर-16 जनरल अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर हालत होने के कारण दोनों को यहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जतिंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।