फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Police alert regarding state level Independence Day celebrations in Jalandhar security increased in city

स्वतंत्रता दिवस: जालंधर में राज्यस्तरीय समारोह, पुलिस अलर्ट, घर-घर में हो रही चेकिंग, सीएम फहराएंगे तिरंगा

Sun, 11 Aug 2024 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2024 05:53 PM IST
सार

15 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जालंधर में राज्यस्तरीय समारोह होगा। सीएम मान जालंधर में तिरंगा फहराएंगे। इस समारोह को लेकर जालंधर पुलिस अलर्ट पर है। शहर में सुरक्षा के कड़ें इंतजाम किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Police alert regarding state level Independence Day celebrations in Jalandhar security increased in city
पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह होगा। इसको लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क हो गई है। जालंधर में होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस बार जालंधर में ध्वजारोहण करेंगे। 

विज्ञापन


जालंधर के बाहरी इलाकों में एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह, एडिशनल एसएचओ पुलिस स्टेशन रामा मंडी, चौकी प्रभारी दकोहा और पुलिस स्टेशन रामामंडी जालंधर की ओर से की गई। पुलिस ने बाहरी इलाकों, खासकर निर्माणाधीन कॉलोनियों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया। इसके अलावा स्थानीय निवासियों से भी चर्चा की गई ताकि उन्हें क्षेत्र में चल रही जांच के बारे में जानकारी दी जा सके। 
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर पीसीआर वैन, मोटरसाइकिल, एसएचओ और हेड मुंशी पुलिस स्टेशन के संपर्क नंबर भी साझा किए गए। वहीं पुलिस ने किरायेदारों की भी जांच के साथ पूछताछ की और कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। कमिश्नरेट पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति के हेल्पलाइन नंबर 112 डायल करने की जानकारी दी। पुलिस ने जांच के दौरान चार लोगों से पूछताछ की गई और कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed