फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   PM Narendra Modi Talks Girl of Kapurthala through Video Conferencing

गर्व: कपूरथला की आशिमा से पीएम ने की बात, मां बोलीं-शाहरुख खान से मिलकर भी इतनी खुशी न मिलती 

Fri, 04 Jun 2021 10:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Jun 2021 10:14 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशिमा से 4 मिनट 10 सेकंड बात की और शिक्षा संबंधी मुद्दों पर उनकी राय जानी। पूरे उत्तर भारत से कपूरथला की आशिमा का नाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए चुना गया था। 
 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Talks Girl of Kapurthala through Video Conferencing
पीएम मोदी से बातचीत करतीं कपूरथला की आशिमा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोविड-19 के कारण पीएम नरेंद्र मोदी ने देश भर में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इसे लेकर गुरुवार को पीएम ने 12वीं कक्षा के छात्रों का मनोबल बढ़ाने के मंतव्य से उनके साथ ऑनलाइन बातचीत की। ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग में पूरे उत्तर भारत से कपूरथला की माल रोड निवासी आशिमा पुरी के साथ पीएम मोदी ने 4 मिनट 10 सेंकेड बात की। 

विज्ञापन


आशिमा कपूरथला के बावा लालवानी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। पीएम ने ऑनलाइन बातचीत के दौरान केंद्र सरकार द्वारा परीक्षा रद्द करने के फैसले को लेकर छात्रों से विचार विमर्श किया। इसके साथ अन्य मुद्दों जैसे लॉकडाउन में छात्रों का समय कैसे व्यतीत हो रहा है, अंतरराष्ट्रीय वातावरण दिवस और अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस संबंधी बातचीत की। इसके साथ ही पीएम ने इन दोनों दिनों पर खास स्लोगन तैयार करने के लिए कहा।
विज्ञापन



12वीं कक्षा में पढ़ने वाली आशिमा देश के पीएम के साथ बातचीत कर काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने के पीएम के फैसले को सही ठहराया। आशिमा ने कहा कि छात्रों की सेहत सबसे जरूरी है। आशिमा बतातीं हैं कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से एक कॉल आई थी, जिसमें ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस के बारे में बताया गया था, लेकिन यह नहीं बताया गया कि उनकी बात पीएम मोदी से करवाई जाएगी। आशिमा ने एजुकेशन मिनिस्ट्री और भारत सरकार का धन्यवाद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशिमा की माता रचना पुरी और पिता पुनीत पुरी ने भी देश के प्रधानमंत्री से बातचीत कर उनका धन्यवाद किया। वे अपनी बेटी पर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। आशिमा की मां ने पीएम मोदी से कहा कि इतनी खुशी उन्हें शाहरुख खान से मिलकर भी न होती, जितनी उनसे बात करके हो रही है। उन्होंने बताया कि पीएम ने बेहद साधारण इंसान की तरह उनसे बात की, यह उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed