फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   PIMS, congress, protest, problems, responsible

पिम्स में समस्याओं की जिम्मेदार सरकार

Sat, 04 Jan 2014 09:24 PM IST
जालंध्ार/ब्यूरो
जालंध्ार/ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
PIMS, congress, protest, problems, responsible
पिम्स में करीब 15 दिन से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल के विरोध में शनिवार को कांग्रेसी नेताओं ने पिम्स के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला प्रधान शहरी बेरी ने कहा कि पंजाब सरकार हर प्लेटफार्म पर फेल हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने अपने चहेतों को खुश करने के लिए पिम्स का सौदा किया था। अब सरकार के चहेते फेल हो रहे हैं तो सरकार चुप्पी साधे हुए है।


वहीं, पिम्स में कोर्स करने वाले छात्रों के अभिभावकों ने शनिवार को पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया का घेराव किया। अभिभावकों की डिमांड थी कि सरकार पिम्स के मामले में दखल देकर बच्चों की पढ़ाई का होने वाले नुकसान को रोके।
विज्ञापन


कालिया ने इस मामले पर जल्द ही मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ बातचीत करने का आश्वासन दिया। पत्रकारों के साथ बातचीत में कालिया ने कहा कि इस मामले को जल्द ही सुलझा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस कमेटी ने सुबह पिम्स के गेट के सामने धरना दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। देहाती के प्रधान जगबीर सिंह बराड़ ने कहा कि पिम्स में व्यवस्था का चरमरा जाना सरकार की सबसे बड़ी नालायकी है।


उन्होंने कहा कि पिम्स का प्रबंधन अकाली दल के नेता ही देख रहे हैं। यही कारण है कि सरकार सब जानते हुए भी कार्रवाई के लिए आगे नहीं आ रही है। इस धरने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता हाजिर हुए थे।



पिम्स में वेतन न मिलने के कारण डॉक्टर करीब 15 दिन से ही हड़ताल पर चल रहे हैं। इस संस्था में एमबीबीएस का कोर्स करने वाले छात्रों ने भी अपने पेपर छोड़ डॉक्टर का समर्थन दे दिया था। इसके बाद से लेकर इस मामले में आज तक राजनीति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed