{"_id":"f658b97471e49bd9894324dcd79e837d","slug":"patwari-arrested-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर में तीन हजार रिश्वत लेता पटवारी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर में तीन हजार रिश्वत लेता पटवारी काबू
अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 19 Sep 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने संगरूर में एक पटवारी को इंतकाल दर्ज करने के लिए तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी पटवारी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विजिलेंस ब्यूरो पटियाला के इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह के मुताबिक परमजीत सिंह पटवारी माल हलका अकबरपुुर छन्ना, सब तहसील अहमदगढ़, जिला संगरूर ने शिकायतकर्ता दीदार सिंह निवासी गांव महेरना खुर्द, सब तहसील अहमदगढ़,
जिला संगरूर का इंतकाल दर्ज करने के बदले में पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
इसमें पटवारी परमजीत सिंह ने शिकायतकर्ता से मौके पर एक हजार रुपये ले लिए थे। लेकिन शिकायतकर्ता के आग्रह पर पटवारी चार हजार की जगह तीन हजार रुपये लेने पर राजी हो गया।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को सब तहसील अहमदगढ़ के पटवारखाने में शिकायतकर्ता से तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर सरकारी गवाह डॉ. राजीव ग्रोवर वेटरनरी अफसर पीएएचएस-1 मसींगन और गुरमेल सिंह वेटरनरी इंस्पेक्टर सीवीएच धवलान जिला पटियाला मौजूद थे।
आरोपी पटवारी के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो फेस दो पटियाला में 1, 13 (2) 1988 पीसी एक्ट तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।