फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   youth killed in patiala

युवक की किरच मार कर हत्या

Fri, 06 Dec 2013 10:38 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 06 Dec 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
youth killed in patiala
शीश महल कालोनी में वीरवार देर रात एक युवक के किरच के कई वार करके उसकी हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के जीजा पर लग रहा है। लेकिन फिलहाल पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से इस हत्याकांड की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दो नंबर डिवीजन के इंचार्ज जगबीर सिंह ने बताया कि जतिंदरपाल सिंह उर्फ जीतू (30) निवासी शीश महल कालोनी आईएएस के लिए कोचिंग ले रहा था।

उसके पिता की मौत हो चुकी है, जबकि माता नौकरी करती है, जो वारदात के वक्त घर पर नहीं थी। वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे पड़ोसियों ने जतिंदरपाल सिंह के घर से शोर सुना, वहां जाने पर देखा कि वह खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन


उसे तुरंत मोहल्ले वाले राजिंदर अस्पताल ले कर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हत्यारे ने जतिंदरपाल सिंह के किरच से चार वार किए हैं, जिनमें से दो वार उसके पेट और एक जांघ और एक कंधे पर किया गया है। फिलहाल जतिंदरपाल सिंह की मां जसपाल कौर के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंचार्ज जगबीर सिंह ने बताया कि जांच में युवक के मोबाइल की काल डिटेल और उसकी ओर से मरने से पहले पड़ोसियों को दी कुछ अहम जानकारी को शामिल किया जा रहा है। इसके आधार पर शक जीजा पर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed