{"_id":"649481b920ca4d19d300b5fd","slug":"yellow-alert-issued-for-next-four-days-in-punjab-patiala-news-c-284-1-ptl1001-891-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी, 25-26 जून को भारी बारिश की चेतावनी, गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी, 25-26 जून को भारी बारिश की चेतावनी, गिरेगा पारा
Thu, 22 Jun 2023 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:45 PM IST
सार
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर रहा। सबसे कम 26.2 डिग्री का न्यूनतम तापमान फतेहगढ़ साहिब का रहा। बरसात से पारे में चार से पांच डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Punjab Weather News
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब में शुक्रवार से अगले चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तेज गरज व चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही बारिश भी होगी। खासतौर से 25 व 26 जून के लिए मौसम विभाग ने पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब में पेंशनधारकों को भी देना होगा डेवलपमेंट टैक्स, खाते से हर माह कटेंगे 200 रुपये, विरोध शुरू
विभाग के मुताबिक इससे पारे में चार से पांच डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को सूबे के कुछ हिस्सों में बारिश के चलते पारे में 1.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही रहा।
विज्ञापन
पंजाब में सबसे अधिक 41.7 डिग्री का अधिकतम तापमान मुक्तसर का दर्ज किया गया। वहीं, अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 40.7 डिग्री, लुधियाना का 36.3, पटियाला का 36.0, पठानकोट का 37.5 डिग्री, बरनाला का 40.7 डिग्री व रोपड़ का 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर रहा। सबसे कम 26.2 डिग्री का न्यूनतम तापमान फतेहगढ़ साहिब का रहा। पंजाब में सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक फतेहगढ़ साहिब में 15.5 एमएम की बारिश पड़ी। पटियाला में 12.5 एमएम, एसबीएस नगर में 11.5 एमएम, रोपड़ में 4.0 एमएम की बारिश पड़ी।