{"_id":"6467aebf1bb4a049b50f8438","slug":"yellow-alert-issued-for-may-23-in-punjab-patiala-news-c-284-1-ptl1001-578-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: तीन दिन बढ़ेगा तापमान, 23 मई से बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: तीन दिन बढ़ेगा तापमान, 23 मई से बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
Sat, 20 May 2023 12:41 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:41 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 23 मई रात तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 26 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। दोनों विक्षोभ मिलने के कारण 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के बाद अगले तीन दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 23 मई से राहत के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले हफ्ते की शुरुआत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 23 और 24 मई को बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
पंजाब में शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। सूबे में समराला का सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में 38.5, लुधियाना में 37.0, पटियाला में 38.2, बठिंडा में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा में महेंद्रगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हरियाणा में अगले तीन दिन तीन डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ शहरों में तापमान 45 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 23 मई रात तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 26 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। दोनों विक्षोभ मिलने के कारण 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश होगी।
विज्ञापन