फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Yellow alert issued for 11 districts in Punjab

Patiala News: पंजाब में 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी, आज हल्की से मध्यम बारिश होगी

Tue, 08 Oct 2024 10:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Yellow alert issued for 11 districts in Punjab
पंजाब का पारा गिरा, अमृतसर का सामान्य से नीचे दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पंजाब के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा व मानसा जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में बुधवार को कहीं-कहीं तेज गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। उधर मंगलवार को पंजाब के तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई।

सबसे अधिक 35.5 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। इससे यह सामान्य से 3 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 17.9 डिग्री का तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे रहा। वहीं लुधियाना का 34.0, पटियाला का 34.5, पठानकोट का 33.1, गुरदासपुर का 33.0, एसबीएस नगर का 32.6, बरनाला का 33.3, फरीदकोट का 35.2, फिरोजपुर का 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 20.2, लुधियाना का 20.4, पटियाला का 21.1, बठिंडा का 22.5, गुरदासपुर का 20.7, बरनाला का 20.2, फाजिल्का का 21.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed