फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Women's Congress, Arvind Kejriwal, Fury performance, Black Flags showed, Patiala

महिला कांग्रेस का केजरीवाल के खिलाफ रोष प्रदर्शन, काली झंडियां दिखाईं

Sun, 11 Sep 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 11 Sep 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Women's Congress, Arvind Kejriwal, Fury performance, Black Flags showed, Patiala
पटियाला में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रोष प्रदर्शन करतीं कांग्रेसी महिलाओं को रोकतीं पुलिस मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल की पटियाला आने पर कांग्रेस की महिला वर्करों ने जिला प्रधान गुरशरण कौर रंधावा व किरण ढिल्लों की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को केजरीवाल के समागम के नजदीक नहीं जाने दिया। प्रदर्शनकारियों ने दूर से ही केजरीवाल को काली झंडियां दिखाने का प्रयास किया। कांग्रेस नेत्रियों का कहना था कि केजरीवाल के राज में दिल्ली में आप के मंत्रियों व नेताओं से ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा कैसे बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन


उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने पटियाला के डाक्टरों व अध्यापकों के साथ भादसों रोड पर एक पैलेस में बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र पर सुझाव लिए। 
विज्ञापन


इस दौरान डाक्टरों ने सेहत एवं मेडिकल शिक्षा के प्रति मौजूदा पंजाब सरकार के रवैये की जमकर निंदा की। उनका कहना था कि धड़ाधड़ यूनिवर्सिटियां तो खोली जा रही हैं, लेकिन डाक्टरों को मामूली तनख्वाहें दी जा रही हैं। इलाज के दौरान जब किसी मरीज की मौत हो जाती है तो डाक्टरों को वारिसों के हमलों का शिकार होना पड़ता है। इन मामलों में पुलिस कुछ नहीं करती है। इसलिए डाक्टरों की सुरक्षा यकीनी बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अध्यापकों का कहना था कि राज्य की शिक्षा प्रणाली बुरी तरह से चरमरा गई है। बादल सरकार ने इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर बारे भी टीचरों ने जिक्र किया। इस मौके पर संजय सिंह, पंजाब कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी, मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन कंवर संधू, डा. बलवीर सिंह, अनु रंधावा, करनवीर टिवाना, देव मान आदि मौजूद रहे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed