{"_id":"9cfb4b7a3fd279bbf142869b44dea035","slug":"wholesale-price-onion-punjab-delhi-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में प्याज के थोक भाव दिल्ली से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में प्याज के थोक भाव दिल्ली से कम
पटियाला।
Updated Thu, 24 Jul 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के विभिन्न शहरों में प्याज के थोक भाव दिल्ली के मुकाबले कम हैं। ये बात फूड एंड सप्लाई विभाग की ओर से प्रदेश में एक दिन में कराए गए सर्वे में सामने आई है। सर्वे में केवल लुधियाना में प्याज के रेट दिल्ली के बराबर हैं। लुधियाना में प्याज की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने अधिकारियों को कड़े कदम उठाने के आदेश दिए हैं।
प्रदेश में होने वाले उप चुनाव राज्य सरकार के लिये चुनौती बने हुए हैं।
राज्य सरकार को आशंका है कि प्याज की बढ़ती कीमतें उप चुनाव में झटका दे सकती हैं। लिहाजा प्रदेश सरकार ने फूड एंड सप्लाई विभाग को कड़े निर्देश दिए हैं कि पंजाब में प्याज की कीमतों को हर हाल में बढ़ने से रोका जाए। इसके कारण फूड एंड सप्लाई विभाग अब प्याज की कीमतों को स्थिर रखने के प्रयास में लगा हुआ है।
इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि प्याज पर जल्दबाजी में लगाई गई कोई भी पाबंदी पंजाब में प्याज की आवक कम कर सकती है। फूड एंड सप्लाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के सभी जिलों एवं कुछ बड़ी तहसीलों में एक ही दिन में प्याज की थोक कीमतें जानने के लिये एक सर्वे करवाया है।
विज्ञापन
इस सर्वे में थोक भाव के बारे में सूचना एकत्रित की गई है। सर्वे में पता चला कि पंजाब के अधिकतर शहरों में प्याज की थोक कीमतें 27 रुपये के आसपास ही हैं लेकिन लुधियाना में यह कीमत 30 रुपये को पार कर गई। इसपर विभाग ने लुधियाना के फूड एंड सप्लाई अधिकारियों को तत्काल इस संबंध में कदम उठाने को कहा है।
विभागीय उच्चाधिकारियों के अनुसार डीएफएससी लुधियाना को प्याज कारोबारियों से बैठक कर उन्हें कीमतें न बढ़ाने एवं स्टॉक न करने की चेतावनी दे दी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं विभाग के कुछ अधिकारी मानते हैं कि यदि इन पर लिमिट तय कर दी जाती है तो पंजाब में बाहर से आने वाले प्याज की आवक रुक सकती है इससे कीमतें और बढ़ सकती हैं।
फूड एंड सप्लाई विभाग के सचिव डीएस ग्रेवाल ने इस बात की पुष्टि की कि विभाग की तरफ से सर्वे करवाकर पंजाब में प्याज की थोक कीमतें जानी गई हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना में प्याज की कीमतों पर नकेल कसने के आदेश भी दे दिए गए हैं।