फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   wheat session, mandi, patiala

जिले की 105 मंडियां पड़ी सूनी, तीन तक सिमटी गेहूं की आवक

Thu, 07 Apr 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 07 Apr 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
wheat session, mandi, patiala
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
जिले की 100 से अधिक मंडियां व खरीद केंद्र अभी तक गेहूं की आवक के बगैर सूने पड़े हैं। केवल तीन मंडियों में अभी तक गेहूं की आवक हो पाई है।
विज्ञापन


इन मंडियों में भी जितनी गेहूं आई है, उसमें काफी मात्रा में गेहूं बिक नहीं पाई है। इस गेहूं में नमी की मात्रा अधिक होने का बहाना बनाया जा रहा है। जिले में गेहूं की खरीद के लिए इस बार 108 मंडियां व खरीद केंद्र तैयार किए गए हैं। लेकिन एक अप्रैल से खरीद शुरू होने के बावजूद जिले की 105 मंडियां अभी तक गेहूं की आवक बगैर सूनी पड़ी हैं। केवल तीन मंडियों में अब तक गेहूं की आवक हुई है।


इन तीन मंडियों में अब तक 1279 टन गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से 865 टन गेहूं की खरीद हुई है। बाकी गेहूं अभी भी बिकने के इंतजार में पड़ी है। डीसी रामवीर सिंह ने माना कि अभी तक केवल तीन मंडियों में ही गेहूं की आवक शुरू हुई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कुल 865 टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। अब तक की खरीद में पनग्रेन ने 100 टन, मार्कफेड ने 235 टन, वेयरहाउस ने 410 टन, पंजाब एग्रो ने 78 टन, एफसीआई ने 30 टन और निजी क्षेत्र में व्यापारियों की ओर से मात्र 12 टन गेहूं की खरीद की गई है। उम्मीद है कि जिले में इस साल आठ लाख 12 हजार टन से अधिक गेहूं की आवक होगी।
विज्ञापन


डीसी ने अपील की कि किसान पूरी तरह से सूखा कर ही गेहूं को मंडियों में लाएं, ताकि उन्हें मंडियों में खरीद होने के लिए इंतजार न करना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed