फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Wheat harvesting season does not get crowded, so district-wise will attend

गेहूं कटाई के सीजन में न घटे भीड़, इसलिए जिलावार मुलाजिम करेंगे शिरकत

Mon, 22 Mar 2021 10:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Wheat harvesting season does not get crowded, so district-wise will attend
पटियाला में बैठक कर दिल्ली बार्डर पर बैठे किसानों के समर्थन में जाने का ऐलान करते मुलाजिम संगठन। - फोटो : PATIALA
पटियाला। पंजाब में 10 अप्रैल के बाद शुरू होने जा रहे गेहूं की कटाई के सीजन के दौरान काफी संख्या में किसानों के लौटने से दिल्ली मोर्चों में भीड़ न घटे, इसके लिए पंजाब का मुलाजिम वर्ग किसानों के समर्थन में मैदान में उतर आया है। डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन ने बैठक कर एलान किया है कि प्रदेशभर से मुलाजिम जिला वार फसलों की कटाई के दौरान दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहे धरनों में शामिल होंगे।
विज्ञापन

फेडरेशन के प्रदेश महासचिव जरमनजीत और डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रदेश प्रधान विक्रमदेव सिंह ने कहा कि गेहूं की कटाई के दौरान दिल्ली बॉर्डर पर धरनों में बैठे काफी संख्या में किसानों को लौटना पड़ेगा। इन किसानों को खेतों में कामकाज देखना है। ऐसे में दिल्ली मोर्चों पर भीड़ कम न हो और केंद्र सरकार भ्रम में न पड़े, इसके लिए मुलाजिम वर्ग ने बड़ा फैसला किया है। इसके तहत प्रदेशभर से जिलावार ड्यूटियां लगाकर मुलाजिम दिल्ली बार्डरों पर चल रहे धरनों में शामिल होंगे। इसके लिए मुलाजिमों को दफ्तरों से छुट्टियां लेनी पड़ेंगी तो वह भी ली जाएंगी। लेकिन किसानों को किसी भी कीमत पर निराश नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही बताया कि यह भी फैसला लिया गया है कि 26 मार्च को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए जहां भी धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे। मुलाजिम वर्ग उसमें शामिल होकर केंद्र सरकार खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा। इस मौके पर मुलाजिम नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार जहां विश्व व्यापार संगठन के दबाव में भारत के खेतीबाड़ी सेक्टर को खत्म करने पर तुली है। वहीं निजीकरण की नीतियों के तहत विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण कर लोगों से बुनियादी सुविधाएं भी छीनने में लगी है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed