फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather will change in Punjab, yellow alert issued for 17 districts

Punjab Weather News: पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 जिलों में येलो अलर्ट

Wed, 09 Nov 2022 01:33 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 01:33 AM IST
सार

पंजाब में सबसे अधिक 29.8 डिग्री अधिकतम तापमान अमृतसर में दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में भी 2.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Weather will change in Punjab, yellow alert issued for 17 districts
Punjab Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के माझा, दोआबा और पूर्व मालवा क्षेत्रों के 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान इन जिलों में गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। साथ ही घनी धुंध भी पड़ना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार यानी नौ नवंबर को माझा क्षेत्र के जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर व तरनतारन और दोआबा के जिलों होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), कपूरथला, जालंधर और पूर्व मालवा के जिलों लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, मालेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली में गरज व चमक के साथ कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


10 नवंबर को इन जिलों में कहीं-कहीं बारिश होगी और साथ ही घनी धुंध पड़नी भी शुरू हो जाएगी। हालांकि 11 नवंबर को इन जिलों में बारिश तो नहीं होगी लेकिन येलो अलर्ट के तहत घनी धुंध पड़ेगी। जबकि 12 नवंबर को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री नीचे रहा। पंजाब में सबसे अधिक 29.8 डिग्री अधिकतम तापमान अमृतसर में दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में भी 2.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री मोगा में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed