फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Weather in Punjab rain chance on Monday yellow alert

Weather: पंजाब में फिर होगी बरसात; तेज हवा के साथ बारिश का यलो अलर्ट, रात के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट

Sun, 02 Mar 2025 08:44 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Mar 2025 08:44 AM IST
सार

Weather News Punjab: पंजाब में एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवा के साथ बरसात होगी। इससे पहले शुक्रवार रात हुई तेज बरसात की वजह से रात के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट आई है। 

विज्ञापन
Weather in Punjab rain chance on Monday yellow alert
बारिश के बीच छाता लेकर जाती युवती। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

पंजाब में दो दिन पहले शुक्रवार को जमकर बरसात हुई। शनिवार को मौसम साफ रहा। रविवार सुबह की शुरुआत भी धूप के साथ हुई है। वहीं अब सूबे में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा, जिससे बारिश का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से रात के तापमान में शनिवार को भी 2.5 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 8.5 डिग्री का पारा अमृतसर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, शनिवार को मौसम मुख्यता शुष्क रहने के कारण पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन अभी यह सामान्य के पास बना है। सबसे अधिक 26.8 डिग्री का पारा मोहाली का दर्ज किया गया। शनिवार को लुधियाना का न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री, पटियाला का 13.2 डिग्री, पठानकोट का 10.2 डिग्री, बठिंडा का 12.6 डिग्री, फाजिल्का का भी 12.6 डिग्री, फिरोजपुर का 11.8, जालंधर का 12.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री, लुधियाना का 23.6 डिग्री, पटियाला का 24.6, पठानकोट का 24.4 डिग्री, बठिंडा का 22.6 डिग्री (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), फाजिल्का का 23.3 डिग्री, फिरोजपुर का 23.0 डिग्री, जालंधर का 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बारिश व ओलों से घन्नौर व सन्नौर के गांवों में फसलों को 70 फीसदी तक नुकसान
शुक्रवार शाम को मूसलाधार बारिश व साथ में ओलावृष्टि से पटियाला जिले के हलका घन्नौर व सन्नौर के गांवों में गेहूं की फसलों को 70 फीसदी तक का भारी नुकसान हुआ है। बारिश, ओलों के साथ तेज हवाएं चलने से गेहूं की बालियां झड़ गई हैं। किसानों के मुताबिक मार्च महीने में बालियों में दाना पड़ना था, लेकिन मौसम की मार से बालियां झड़ने के कारण किसानों की ओर से बेटों की तरह पाली फसलें बर्बाद हो गई हैं। जिला खेतीबाड़ी अधिकारी जसविंदर सिंह ने माना कि घन्नौर हलके के गांव मंजोली में 500 एकड़ पर गेहूं की फसलों का 70 फीसदी तक नुकसान हुआ है। उधर, सन्नौर के गांव मलकपुर में गेहूं की फसलें जमीन पर गिर गई हैं। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है, उस संबंधी रिपोर्ट बनाकर विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी है। किसानों ने सरकार से गिरादवरी कराके नुकसान का बनता मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे का एलान करे सरकाा: कोहाड़
खनौरी बाॅर्डर से किसान नेता काका सिंह कोटड़ा व अभिमन्यु कोहाड़ के मुताबिक शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बहुत ज्यादा ओलावृष्टि व बारिश हुई है, जिससे सरसों व गेहूं की फसलों को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है, सरकारों को बिना किसी देरी के गिरदावरी करवा के किसानों के लिए उचित मुआवजे का एलान करना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed