फिर मुश्किलों में आप विधायक: दो शादी की शिकायत के बाद अब सन्नौर एमएलए हरमीत पठानमाजरा का अश्लील वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुई अश्लील वीडियो के बारे में विधायक का कहना है कि उन्हें इंफेक्शन हुआ था, लेकिन पत्नी मान नहीं रही थी और उन्हें घर बुला रही थी। इसलिए वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने इंफेक्शन दिखाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सन्नौर के आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही हैं। बुधवार को उनकी दूसरी शादी की शिकायत के बाद अब विधायक की एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसमें विधायक वीडियो कॉलिंग के दौरान अपना प्राइवेट पार्ट दिखा रहे हैं। बुधवार को विधायक के खिलाफ जीरकपुर थाने में पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने की शिकायत हुई थी। अश्लील वीडियो के मामले में विधायक पठानमाजरा का कहना है कि पत्नी ने प्रेम में उनका भरोसा तोड़ा है। उसके खिलाफ कोर्ट में भी जाना पड़ेगा, तो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई अश्लील वीडियो के बारे में विधायक का कहना है कि उन्हें इंफेक्शन हुआ था, लेकिन पत्नी मान नहीं रही थी और उन्हें घर बुला रही थी। इसलिए वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने इंफेक्शन दिखाया। लेकिन उन्हें पता नहीं चला कि इस सब की उसकी पत्नी ने वीडियो बना ली है। अब घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिस पत्नी को उन्होंने फ्लैट, पैसा और प्रेम सब कुछ दिया, उसी ने उनका विश्वास तोड़ा है। इस वीडियो को अश्लील व गलत तरीके से पेश करके उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
पठानमाजरा बोले-पत्नी ने किसी की शह पर किया शर्मिंदा
पठानमाजरा ने बताया कि करीब 9-10 साल पहले फेसबुक पर उनकी अपनी दूसरी पत्नी से जान-पहचान हुई और फिर बाद में यह प्रेम में बदल गई। करीब साल भर पहले उन दोनों ने शादी कर ली। पठानमाजरा ने इस मौके पर माना कि पहली पत्नी के होते उन्होंने दूसरी महिला से पहले प्रेम किया व फिर शादी की, जो उनकी गलती थी। जिसकी वह आज सजा भुगत कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि दूसरी पत्नी चाहती थी कि वह करप्शन करें, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह किसी से पैसे नहीं लेंगे। पठानमाजरा ने कहा कि उनकी पत्नी ने किसी की शह पर यह सब करके उन्हें सार्वजनिक तौर पर शर्मिंदा किया है।
पठानमाजरा को आप से निष्कासित किया जाए-चंदूमाजरा
शिरोमणि अकाली दल के पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान से सन्नौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को उनकी पत्नी को धोखा देने और पीटने के लिए तुरंत निष्कासित किया जाए। साथ ही विधायक के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा जीरकपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत पर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है। चंदूमाजरा ने कहा कि इससे पहले भी पठानमाजरा ने विधानसभा चुनाव लडने के लिए नामांकन दाखिल करते समय अपने संदेहात्मक अतीत को छुपाया था, लेकिन आप पार्टी के आलाकमान ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। अकाली नेता ने कहा कि अब समय आ गया है कि पठानमाजरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।