{"_id":"5756fb474f1c1b716d9c51e9","slug":"vomiting-diarrhea-girl-dead-25-sick-samana-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी-दस्त से लड़की की मौत, 25 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी-दस्त से लड़की की मौत, 25 बीमार
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाना के टिब्बी मोहल्ले में पीने वाले पानी में गंदे पानी के मिलने से करीब 25 लोग उल्टी-दस्त लगने के कारण बीमार पड़ गए हैं। जबकि एक लड़की की मौत होने की भी जानकारी मिली है। बीमारों में महिलाएं, पुरुष व बच्चे भी शामिल हैं। बीमार लोगों को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात समाना के टिब्बी मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक के बाद एक उल्टी-दस्त लगने के कारण बीमार पड़ने लगे। बीमार लोगों को सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। यह स्थिति उस समय भयानक बन गई, जब एक लड़की रमनदीप कौर पुत्री मंगा राम की मौत हो गई, जबकि मंगा राम की दूसरी लड़की भी उल्टी दस्त लगने के कारण बीमार पड़ गई। जिसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। सिविल अस्पताल के डाक्टरों की टीम की ओर से पूरे मोहल्ले में घर-घर जाकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लोगों को दवाएं दी जा रही हैं।
सिविल अस्पताल समाना के सीनियर मेडिकल अफसर डा. रणजीत सिंह ने कहा कि अस्पताल में जितने भी मरीज उल्टी-दस्त लगने के कारण दाखिल हुए हैं, वह अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने लोगों को अपील की कि बीमारियों से बचने के लिए साफ पानी पिएं है और खाने वाली चीजें भी साफ-सुथरी ही खाएं। नगर काउंसिल के प्रधान कपूर चंद बांसल ने कहा कि इलाके में साफ पीने का पानी सप्लाई होता है, लेकिन कुछ लोगों की ओर से नाजायज कनेक्शन लिए हुए हैं, जिनके कारण साफ पीने वाले पानी में गंदा पानी मिल रहा है। जल्द ही इन नाजायज कनेक्शनों को बंद कराया जाएगा।