फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Vocal Recital, Solo Pecarian, Punjabi University, Patiala, Patiala

गायन और वादन की सोलो पेशकारियों ने मन मोहा

Wed, 23 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 23 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Vocal Recital, Solo Pecarian, Punjabi University, Patiala, Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित आठवें रबाबी भाई मरदाना शास्त्रीय संगीत सम्मेलन के समापन मौके अपने फन का प्रदर्शन करते कलाकार। - फोटो : amarujala
पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय आठवां रबाबी भाई मरदाना शास्त्रीय संगीत सम्मेलन गायन और तबला वादन की सोलो पेशकारियों के साथ समापन हो गया। यह दिन संगीताचार्य प्रिंसिपल श्मशेर सिंह करीर को समर्पित रहा। इस मौके पर गौरीपुर घराने के प्रसिद्ध सितार वादक एवं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के संगीत विभाग के पूर्व प्रमुख डा. वरिंदर कुमार को प्रिंसिपल श्मशेर सिंह करीर स्मृति अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया। इनके अलावा पूर्व डीन डा. सुनीता धीर व डा. गुरचरन सिंह को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


संगीत सम्मेलन के आखिरी दिन का आगाज तबले के सोलो वादन के साथ हुआ। इस मौके पर पंजाब घराने के तबला वादक जैदेव के शार्गिद राजविंदर सिंह ने तीन ताल में तबले के सोलो वादन की पेशकारी की। इनके साथ हारमोनियम पर संगत भीष्म शर्मा ने की। डा. अलंकार सिंह ने शास्त्रीय गायन पेश किया। उन्होंने राग शुद्ध सारंग में विलंबित ख्याल प्रोफेसर तारा सिंह की और पंडित गणेश प्रसाद शर्मा की बंदिश और राग काफी में परंपरागत बंदिश आज खेलो श्याम संग होरी श्रोताओं को सुनाई।
विज्ञापन


संगीत विभाग की पूर्व प्रमुख डा. निवेदिता सिंह ने राग नंद में डा. अलंकार सिंह का साथ दिया और इकट्ठा पंजाबी बंदिश की पेशकारी की। जिसकी श्रोताओं ने काफी सराहना की। इनके बाद तबला वादक हरगीत सिंह ने तीन ताल में तबले का सोलो वादन पेश किया। डा. हरविंदर शर्मा चंडीगढ़ ने सितार वादन पेश किया। उन्होंने अलाप, तानों व झाले की खूबसूरत पेशकारी की। उन्होंने अपने गुरु उस्ताद विलायर खां साहिब की ओर से राग पीलू में रचित धुन का वादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed