फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   'Unfortunate what Punjab Police did': Anurag Thakur

‘पंजाब पुलिस ने जो किया वो दुर्भाग्यपूर्ण’ : अनुराग ठाकुर

Sat, 07 May 2022 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
'Unfortunate what Punjab Police did': Anurag Thakur
राजपुरा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजपुरा के गगन चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास शर्मा और राजपुरा हलका इंचार्ज जगदीश जगा के नेतृत्व में रखे गए सम्मान समारोह के दौरान पटियाला में हुई हिंसा को लेकर आप पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पूछा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ज्यादातर समय बाहर बिताते हैं, ऐसे में राज्य की कानून-व्यवस्था का जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

खालिस्तान विरोधी मार्च पर बोले ठाकुर
पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर मान सरकार ने उस समय कोई सख्त कदम नहीं उठाए। क्या पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम हैं? क्या पंजाब में सद्भाव और भाईचारे को तोड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी नेता ने पूछा कि आप पंजाब में किस तरह की विचारधारा को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी भी राज्य की पुलिस का काम कानून व्यवस्था को बनाए रखना होता है, लेकिन किसी दूसरे राज्य में जाकर कानून की धज्जियां उड़ाना ठीक नहीं। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब पुलिस पर तंज कसा है, उन्होंने दिल्ली में पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा की गई इस कार्रवाई को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। किसी भी राज्य की पुलिस का काम कानून व्यवस्था को बनाए रखना होता है, लेकिन किसी दूसरे राज्य में जाकर कानून की धज्जियां उड़ाना और किसी के बुजुर्ग पिता को प्रताड़ित करना यह बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

हिमाचल और गुजरात में बनेगी भाजपा की सरकार
अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वह केवल माहौल बनाते हैं हिमाचल और गुजरात में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव प्रचार में देरी हो जाने से ही सीटें कम आई हैं जबकि भाजपा का वोट शेयर पहले से काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। राज्य में पार्टी के कई बड़े नेता आप का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश आप के अध्यक्ष अनूप केसरी और आप के अन्य नेता भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर भाजपा नेता नरेश धीमान, जिला प्रधान युवा मोर्चा गौरव गौतम, जिला महा सचिव गोल्डी शर्मा, मंडल प्रधान विजय, ओपी पाशी, जिला सचिव डॉ. अजय चौधरी, प्रधान रिंकू कुकरेजा, डॉ. नंदलाल शर्मा, जिला प्रधान महिला मोर्चा नमिता राणा, गीता सेतिया, आशा सहजड़ा, यश टंडन, विपुल बबर, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 07 पीटीएल 01
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को सम्मानित करते भाजपा नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed