{"_id":"4e6b3198b3abada4685a8be1f5e230a7","slug":"unemployed-teachers-celebrated-black-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार अध्यापकों ने मनाई काली दिवाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार अध्यापकों ने मनाई काली दिवाली
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 08 Nov 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक योग्यता परीक्षा पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन ने रविवार को शहर में रोष प्रदर्शन कर काली दिवाली मनाई। प्रदर्शनकारियों ने सिरों पर काली पट्टियां बांध रखीं थीं। इससे पहले यूनियन की बनासर बाग में बैठक हुई। इसके बाद यूनियन सदस्य शहर में रोष मार्च निकालते हुए लाल बत्ती चौक पहुंचे, जहां नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रघवीर सिंह और कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अमनिंदर सिंह कुठाला ने कहा कि वह पिछले पांच साल से टेट पास करने और हजारों पद खाली होने के बावजूद बेरोजगार हैं, लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही।
उन्होंने मांग की कि पंद्रह हजार मास्टर काडर के पदों का इश्तिहार तुरंत जारी किया जाए और नई भर्ती 5018 ग्रामीण सहयोगी अध्यापकों के पैटर्न उनके समान वेतन पर किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार उच्च योग्यता टेट पास बेरोजगार अध्यापकों को जानबूझकर रोजगार न देकर सड़कों पर उतरने के लिए विवश कर रही है।
विज्ञापन
बारह नवंबर को यूनियन ने प्रदेश स्तर पर किसी भी जगह गुप्त एक्शन करने का फैसला किया है। इस मौके पर यूनियन के कर्मजीत सिंह कौहरियां, प्रदेश कमेटी सदस्य जगसीर सिंह खारा, भगवंत छींटावाला, अतुल नाभा, कुलजीत पाठक, अवतार मान, अजय होशियारपुर, नवीन मानसा, अंतरपाल बड़ी, परमजीत कौर धूरी, बवनदीप कौर और गगनदीप कौर मौजूद रहीं।