{"_id":"4dd4e0efca92de5cc0017fa902f54ef7","slug":"under-kin-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालाती की मौत पर परिजनों का राजिंदरा में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालाती की मौत पर परिजनों का राजिंदरा में हंगामा
अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 12 Nov 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल के एक हवालाती की मौत पर मंगलवार सुबह उसके परिजनों ने राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी के बाहर हंगामा कर दिया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि मालेरकोटला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के केस में उनके लड़के को काफी टार्चर किया। इसके कारण उसकी मौत हुई है।
सेंट्रल जेल के एडिशनल सुपरिंटेंडेंट राजन कपूर ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के केस में मालेरकोटला सिटी टू पुलिस की ओर से पकड़े गए मुनीश (32) पुत्र तरसेम को इलाज के लिए 2 नवंबर को पटियाला की सेंट्रल जेल भेजा गया था।
जब उसकी हालत में सुधार न हुआ, तो चार नवंबर को उसे राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां वह आईसीयू में भर्ती था। राजन कपूर ने बताया कि हवालाती नशों की बुरी लत का आदि था। 11 नवंबर को रात के समय हवालाती की राजिंदरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। आज उसके परिजनों ने राजिंदरा की मोर्चरी के बाहर नारेबाजी की।
परिजनों ने आरोप लगाया कि मालेरकोटला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के जिस केस में उनके लड़के समेत एक और नौजवान को पकड़ा था, उसमें उसे टार्चर किया गया। जबकि मुख्य आरोपी दूसरा लड़का था।
विज्ञापन
टार्चर की वजह से उनके लड़के की हालत खराब हो गई और राजिंदरा में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, सेंट्रल जेल के एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि इस मामले की जुडीशियल इनकवायरी कराई जा रही है। डाक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम कर दिया है, रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।