फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two young man of delhi died in an accident at Pantra

पातड़ां में कार और ट्रक की टक्कर, होशियारपुर जा रहे दिल्ली के दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Mon, 17 Feb 2020 06:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 17 Feb 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Two young man of delhi died in an accident at Pantra
पटियाला के पातड़ां में हुए सड़क हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

पातड़ां के भगत सिंह चौक में रविवार देर रात एक ट्रक-ट्राले और कार की टक्कर में दिल्ली निवासी कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पातड़ां में दाखिल करवाया गया। यहां से उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है लेकिन अभी वह फरार है।

विज्ञापन


रविवार देर रात करीब दो बजे एक स्कॉडा कार में सवार चार युवक दिल्ली से होशियारपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार पातड़ां के भगत सिंह चौक पहुंची और जाखल रोड साइड की तरफ जाने लगी तो इसी बीच पटियाला साइड से जाखल रोड को मुड़ रहे ट्रक-ट्राले के साथ कार की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से ट्रक में फंसते हुए उल्टी दिशा की तरफ घूम गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार चारों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पातड़ां के अस्पताल ले जाया गया। कार सवार साजिद खान निवासी सावित्री नगर दिल्ली और रजत कुमार निवासी मालविया नगर दिल्ली ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल वर्मा, अमित परमार दोनों निवासी दिल्ली गंभीर घायल हैं। उन्हें पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया था। जो वारदात के बाद से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed