फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two players from Punjab won gold medals: Preneet won medal in archery, Rajwant won two medals in power lifting

पंजाब की दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक: तीरंदाजी में परनीत ने एक और पावर लिफ्टिंग में रजवंत ने जीते दो पदक

Sun, 26 May 2024 02:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला/चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला/चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 02:58 PM IST
सार

मानसा जिले की मूल निवासी परनीत कौर ने हाल ही में शंघाई में हुए तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-1 में गोल्ड मेडल जीता था। वह 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
Two players from Punjab won gold medals: Preneet won medal in archery, Rajwant won two medals in power lifting
सांकेतिक तस्वीर खेलों में पंजाब - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब की दो बेटियों ने अलग खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कोरिया में तीरंदाजी के विश्व कप स्टेज-2 में पंजाबी यूनिवर्सिटी की तीरंदाज परनीत कौर की भागीदारी वाली भारत की कंपाउंड महिला टीम ने तुर्की की टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। वहीं, मोहाली की खिलाड़ी रजवंत कौर ने पावर लिफ्टिंग में इंग्लैंड में दो स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोरिया में तीरंदाजी के विश्व कप स्टेज-2 में परनीत कौर की भागीदारी वाली भारत की कंपाउंड महिला टीम ने तुर्की की टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस टीम ने पिछले दिनों यूएसए और इटली की टीमों को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
विज्ञापन


पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर कमल किशोर यादव, परनीत कौर व उनके कोच सुरिंदर सिंह रंधावा को इस उपलब्धि पर विशेष तौर पर बधाई दी है। 

वर्ल्ड कप में भी बनाई जगह
चंडीगढ़। मोहाली की खिलाड़ी रजवंत कौर ने इंग्लैड में दो स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया है। ब्रिटिश पावर लिफ्टिंग फेडरेशन और वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग यूनियन की ओर से आयोजित ब्रिटिश इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपिशनशिप में रजवंत ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 115 किलोग्राम और 55 किलोग्राम भार वर्ग में देश को दो मेडल दिलवाए हैं। ब्रिटिश इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपयनशिन में दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही रजवंत ने 29-30 जून को स्पेन में होने वाले वर्ल्ड कप में भी जगह बना ली है। रजवंत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह इस विश्वकप में भी अपने प्रदर्शन को दोहराएंगी और देश के लिए मेडल जीतकर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed