फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two people die due to sewer gas leakage in Patiala

पटियाला में दर्दनाक हादसा: सीवर गैस से दो लोगों की मौत, परिजनों ने प्रशासन पर लगाए आरोप

Tue, 28 Jul 2026 04:51 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Jul 2026 04:51 PM IST
सार

विकास नगर की ये घटना बताई जा रही है। परिजनों ने प्रशासन पर उनकी शिकायत को अनदेखा करने का आरोप लगाया है जिस कारण दो लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन
Two people die due to sewer gas leakage in Patiala
मृतक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 पटियाला शहर के विकास नगर में मंगलवार को जाम सीवरेज की सफाई के दौरान जहरीली गैस चढ़ने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भोला राम (41) और सन्नी (36) के रूप में हुई है। दोनों विकास नगर के रहने वाले थे और निजी तौर पर सीवरेज व नालियों की सफाई का काम करते थे। हादसे के बाद परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



 

जानकारी के अनुसार, विकास नगर की मुख्य सीवरेज लाइन जाम थी। स्थानीय लोगों के कहने पर दोनों युवक उसे साफ करने के लिए नीचे उतरे। बताया जा रहा है कि पहले एक युवक जहरीली गैस की चपेट में आकर अंदर ही बेहोश हो गया। उसे निकालने के लिए भोला राम भी सीवरेज में उतरा लेकिन वह भी गैस की चपेट में आ गया। दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां भोला राम को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में भर्ती सन्नी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

विज्ञापन
भोला राम के परिवार में मानसिक रूप से बीमार पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवरेज जाम होने की कई बार शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में निजी स्तर पर सफाई करानी पड़ी। जबकि नगर निगम के पास नियमित और ठेका सफाई कर्मचारी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed