Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rain improves air quality in Punjab, providing relief to five out of seven cities

Patiala News: बारिश से पंजाब की हवा गुणवत्ता में सुधार, सात में से पांच शहरों को राहत

Sat, 14 Nov 2026 10:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rain improves air quality in Punjab, providing relief to five out of seven cities
अमृतसर-बठिंडा में ही एक्यूआई खराब श्रेणी में, रूपनगर की हवा सबसे साफ
विज्ञापन

पराली जलाने का सिलसिला जारी, एक दिन में 50 नए मामले आए सामने
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। हल्की बारिश और पहाड़ी राज्यों में हुई वर्षा से पंजाब की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बारिश के कारण हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण कम हुए हैं, जिससे ज्यादातर शहरों को राहत मिली।
शनिवार को जारी एक्यूआई आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के सात प्रमुख शहरों में से केवल अमृतसर और बठिंडा की हवा खराब श्रेणी में रही। अमृतसर में एक्यूआई 216 और बठिंडा में 217 दर्ज किया गया। मंडी गोबिंदगढ़ में एक्यूआई 188, खन्ना में 167, लुधियाना में 150 और पटियाला में 126 रहा। इन सभी शहरों की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई। वहीं, रूपनगर में एक्यूआई महज 43 दर्ज किया गया। यहां की हवा अच्छी श्रेणी में पहुंच गई। इस तरह बारिश के बाद प्रदेश के प्रदूषण स्तर में उल्लेखनीय गिरावट आई है।
विज्ञापन

पराली जलाने की स्थिति
बारिश से हवा साफ होने के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। शनिवार को पंजाब में पराली जलाने के 50 नए सक्रिय मामले दर्ज किए गए। इनमें फिरोजपुर जिले से सर्वाधिक 14 मामले सामने आए। फाजिल्का में आठ, मुक्तसर में छह, संगरूर और अमृतसर में चार-चार मामले दर्ज हुए। पटियाला और बरनाला में तीन-तीन, जबकि तरनतारन में दो मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंता और भविष्य की चेतावनी
15 सितंबर से 14 नवंबर तक इस सीजन में कुल 5835 सक्रिय आग की घटनाएं सामने आई हैं। पिछले साल इसी अवधि में 4838 और वर्ष 2024 में 7626 मामले दर्ज हुए थे। इस बार पराली जलाने की घटनाएं पिछले साल के मुकाबले अधिक हैं। फिरोजपुर जिले में इस सीजन में अब तक सबसे अधिक 808 सक्रिय घटनाएं हुई हैं। तरनतारन 697 मामलों के साथ दूसरे और सीएम भगवंत मान का जिला संगरूर 678 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पंजाब का मौसम शुष्क रहने का अलर्ट जारी किया है, जिससे हवा की गुणवत्ता दोबारा बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed