{"_id":"60b279008ebc3e2f20503abf","slug":"two-new-cases-of-black-fungal-in-patiala-the-total-number-of-cases-reached-patiala-news-pkl414937656","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में ब्लैक फंगल के दो नए केस, कुल केसों का आंकड़ा 32 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में ब्लैक फंगल के दो नए केस, कुल केसों का आंकड़ा 32 पहुंचा
विज्ञापन
पटियाला। जिले में शनिवार को ब्लैक फंगस के दो नए केसों की पुष्टि हुई है। इनमें से एक सरकारी राजिंदरा अस्पताल और एक निजी में भर्ती है। जिले में अब कुल ब्लैक फंगस के मामले 32 हो गए हैं। वहीं, अब तक सात ब्लैक फंगस मरीजों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की।
सीएमओ ने बताया कि सरकारी राजिंदरा अस्पताल में ब्लैक फंगस के अब तक 20 मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं, जिनमें से नौ उपचाराधीन हैं। जबकि सात की मौत हो गई है और चार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा चुका है। शनिवार को राजिंदरा में एक और ब्लैक फंगस का केस आया। वहीं निजी अस्पताल व नर्सिंग होम में अब तक कुल 12 ब्लैक फंगस के केस रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से सात मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि बाकी मरीजों को रेफर किया गया है। शनिवार को निजी में भी एक ब्लैक फंगस के केस की पुष्टि हुई है।
राजिंदरा में कोविड मौतें घटीं, लेकिन नए दाखिले अभी भी ज्यादा
सरकारी राजिंदरा अस्पताल में पिछले 24 घंटे में कोविड से नौ मरीजों की मौत हुई। पिछले करीब डेढ़ महीने में यह पहला मौका है, जब राजिंदरा में कोविड मौतों की गिनती में कमी आई हो। वर्ना दूसरी लहर की शुरुआत में जहां राजिंदरा में पहले रोजाना 30 से 35 मौतें रोजाना हो रही थीं, वहीं पिछले कुछ दिनों से यह आंकड़ा 20 से 25 के बीच हो गया था। मौतें भले ही कम हुई हैं, लेकिन कोविड के नए मरीजों के दाखिले में फिलहाल ज्यादा कमी नहीं आई है। राजिंदरा में पिछले 24 घंटे में 31 नए कोविड मरीज दाखिल हुए, जबकि इसकी तुलना में 17 मरीजों को ही कोरोना से ठीक होने बाद डिस्चार्ज किया गया।