{"_id":"bf197578ea30c11cb27ea9b4eb99d546","slug":"two-more-in-murder-case-accused-asi-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई कत्ल केस में दो और आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई कत्ल केस में दो और आरोपी काबू
अमर उजाला, पटियाला।
Updated Sun, 10 Nov 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कत्ल, लूटपाट, फिरौती व नशों की तस्करी करने वाले शातिर अपराधियों पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा, रजिंदर सिंह उर्फ मिंटू, पुश्पिंदर सिंह नोनी व तलविंदर सिंह टैली पर आधारित गिरोह के भगौड़े चले आ रहे दो औ सदस्यों को काबू कर लिया है।
उनके पास से एक कार व बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।
इस गिरोह ने जालंधर के पास हवेली ढाबे के नजदीक एक अप्रैल 2013 को रात के समय ड्यूटी पर तैनात एएसआई गुरदेव सिंह को गोलियां मार कर कत्ल कर दिया था।
एसएसपी हरदियाल सिंह मान, एसपी (डी) जसकिरण पाल सिंह तेजा ने बताया कि पटियाला पुलिस की ओर से गिरोह के पहले पकड़े जा चुके सदस्यों में पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा व उसकी साथिन सतनाम कौर, जिनके पास से पुलिस ने एक स्विफ्ट कार और एक पिस्तौल, पांच कारतूस, 58 ग्राम हीरोएन व एक किलो नशीला पाउडर बरामद किया था।
जबकि बाकी सदस्यों को इन पकड़े दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बाद में एक नवंबर को पकड़ा गया था।
इनमें रजिंदर सिंह उर्फ मिंटू, अमनप्रीत सिंह उर्फ जीता, अमनदीप गर्ग उर्फ जीपी शामिल हैं। इनके पास से लग्जरी गाड़ियां, हथियार व कारतूस बगैरा बरामद हुए थे।
विज्ञापन
उक्त आरोपियों के साथ नशीले पदार्थों की तस्करी के धंधे में लगे दिलबाग सिंह उर्फ बाघा निवासी नवा पुरबा, फरीदकोट रोड थाना मलावाला फिरोजपुर, मुकेश कुमार उर्फ बाबी ब्राउन निवासी निरंकारी कालोनी मुक्तसर हाल निवासी मोहाली को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने साधुबेला रोड बैकसाइड पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला से चेकिंग करते हुए गाड़ी एक्स यूवी से काबू किए गए। इनके पास से 7200 नशीले कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं।