{"_id":"6395c4d7304f6c7e56724eb6","slug":"two-laborers-died-due-to-collapse-of-factory-wall-patiala-news-pkl4709411189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajpura News: फैक्टरी की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rajpura News: फैक्टरी की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 11 Dec 2022 06:37 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:37 PM IST
सार
रोशनी देवी ने बताया कि उसका पति मेवालाल व उनके दोस्त मनप्रीत सिंह ठेकेदार बलराम कुमार के पास मजदूरी करते थे। शुक्रवार वह आईसीएल रोड पर बंद पड़ी एक फैक्टरी की दीवार तोड़ने का कार्य रहे थे। तभी मिट्टी से निर्मित कच्ची दीवार उनके ऊपर गिर गई और दोनों उसमें दब गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राजपुरा में बन रही फैक्टरी की दीवार गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने मृतक की पत्नी रोशनी देवी निवासी गांव जखेपल की शिकायत पर ठेकेदार बलराम कुमार निवासी गांव खैरपुर शेखां थाना शंभू के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज शिकायत में रोशनी देवी ने बताया कि उसका पति मेवालाल व उनके दोस्त मनप्रीत सिंह ठेकेदार बलराम कुमार के पास मजदूरी करते थे। शुक्रवार वह आईसीएल रोड पर बंद पड़ी एक फैक्टरी की दीवार तोड़ने का कार्य रहे थे। तभी मिट्टी से निर्मित कच्ची दीवार उनके ऊपर गिर गई और दोनों उसमें दब गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत करार दे दिया।
विज्ञापन
कस्तूरबा पुलिस चौकी प्रभारी जयदीप शर्मा ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, उस जगह पहले आरएमआई साइकिल फैक्टरी होती थी, उसके पीछे आईसीएल फैक्टरी की जर्जर दीवार है। इस जगह को एक टिंबर स्टोर वाले ने खरीदा है। वह यहां दीवार को तोड़कर नई चाहरदीवारी करवाना चाहता था। इसका ठेका उसने बलराम कुमार को दिया। शुक्रवार शाम पांच बजे जब मेवालाल व मनप्रीत सिंह दीवार तोड़ रहे थे तो 13 इंची चौड़ी व 20 फुट ऊंची मिट्टी से निर्मित दीवार उन पर गिर गई और दोनों की दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन