{"_id":"6adfc71176faa4341300d041","slug":"two-lakh-rupees-siphoned-off-from-a-villagers-account-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6937-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ग्रामीण के खाते से उड़ाए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ग्रामीण के खाते से उड़ाए दो लाख रुपये
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव मीरनगर उर्फ नौगवां निवासी हरिसुमरन लाल साइबर के बैंक खाते से साइबर ठगों ने दो लाख रुपये उड़ा दिए। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित हरिसुमरन लाल के मुताबिक, 12 जुलाई को उन्होंने एक क्यूआर कोड स्कैन किया था। इसके बाद मोबाइल फोन पर ओटीपी आया तो उन्होंने रामपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में मिलकर संपर्क किया। वहां से उन्हें बताया गया कि ओटीपी बताने से कोई परेशानी नहीं होगी। इस पर उन्होंने ओटीपी बता दिया। पीड़ित के अनुसार, शाम करीब सात बजे ईमेल आया कि ओटीपी सफल हो गया है। इसके बाद उनके खाते से चार बार में 50-50 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क किया, लेकिन तब तक खाते से कुल दो लाख रुपये निकल चुके थे। खाते में तब तक 13,904 रुपये की रकम लीन बताई गई है
सीओ अजय कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या यूपीआई पिन न बताएं। ठगी होने पर तत्काल शिकायत करें। मामले में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
वीडियो कॉल से की ठगी, खाते से निकाले 1.05 लाख रुपये
दुनका। साइबर ठगों ने एक युवक को वीडियो कॉल कर स्क्रीन शेयर करवाया। इसके बाद उसके बैंक खातों से एक लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित राशिद हुसैन ने शाही थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राशिद ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को उसने खाता बदलवाने के लिए कॉल की थी। कॉल करने वाले ने वीडियो कॉल कर स्क्रीन शेयर कराई और खाते की जानकारी मांगी। इसके बाद उसके यूनियन बैंक के बचत खाते से 98 हजार रुपये और दूसरे खाते से सात हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। 25 अक्तूबर को उसने शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच की जा रही है। इस तरह के मामले में लोगों को अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर करने और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। संवाद