फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   two died in road accident in Patiala

पटियाला में सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत

Mon, 25 Jan 2021 10:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident in Patiala
सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तजिंदर सिंह निवासी नीलगढ़ मोहल्ला समाना ने सिटी समाना पुलिस को बताया कि उनके पिता अशोक कुमार बाइक पर समाना गए थे। चीका रोड समाना के पास अज्ञात वाहन चालक ने उनके पिता को टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी तरफ जसपाल गिर निवासी गांव शेखूपुर ने अनाज मंडी थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी गुरमीत कौर साथ बाइक पर सरहिंद रोड गांव बारन के पास जा रहे थे। इसी बीच ट्रक चालक गुरविंदर सिंह निवासी तरखान वाला जिला मुक्तसर साहिब ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिकायतकर्ता की पत्नी गुरमीत कौर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed