{"_id":"60feb996c96cbf0063414c8e","slug":"two-children-died-due-to-drowning-into-pond-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में हादसा: नहाते वक्त तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में सभी की आंखें नम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला में हादसा: नहाते वक्त तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में सभी की आंखें नम
Mon, 26 Jul 2021 07:10 PM IST
ajay kumar
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/राजपुरा (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/राजपुरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:10 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला में तालाब में नहाते वक्त डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया। मामला पटियाला के उकसी जट्टां गांव का है।
विज्ञापन
मृतक बच्चों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के गांव उकसी जट्टां में शामलात जमीन पर बने तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। सदर थाने के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उधर, इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
सदर थाना राजपुरा के प्रभारी गुरप्रीत सिंह के मुताबिक रविवार दोपहर बाद गांव उकसी जट्टां के रहने वाले गुरदास सिंह (13) पुत्र जसबीर सिंह और साहिल (10) पुत्र तरसेम लाल अपने दोस्तों के साथ बकरियां चरा रहे थे। इसी बीच वह गांव की शामलात जमीन पर बने छप्पड़ में नहाने उतरे।
विज्ञापन
नहाते समय बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। जब दोनों डूबने लगे तो यह देखकर उनके दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
बच्चों की मौत से गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम हैं। पुलिस के मुताबिक गुरदास सिंह (13) चार बहनों का एक भाई था, जो नौंवी कक्षा का छात्र था। जसबीर सिंह ने बताया कि उनकी चार बेटियों ने हर गुरुघर से मन्नत मांगकर अपने भाई गुरदास सिंह को मांगा था। जबकि दूसरा बच्चा साहिल चौथी कक्षा में पढ़ता था। दोनों बच्चों के पिता मेहनत मजदूरी करके अपने परिवारों का गुजारा करते हैं। पुलिस के मुताबिक तालाब 10-15 फुट गहरा है। इन दिनों बारिश का मौसम होने कारण पूरी तरह से भरा है।