फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   two brother Life imprisonment, crime, judgment, murder, patiala

ताया के लड़के के हत्यारे दो सगे भाइयों को उम्रकैद

Fri, 27 May 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Fri, 27 May 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
two brother Life imprisonment, crime, judgment, murder, patiala
Jail
अपने ही ताया के लड़के का खेतों की जमीन को लेकर चल रहे झगड़े में कत्ल करने वाले दो सगे भाइयों को शुक्रवार को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन


साथ ही दोषियों पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। जबकि दो आरोपियों को अदालत पहले ही बरी कर चुकी है, जो दोषियों के लड़के हैं। सजा पाने वाले सगे भाइयों में गांव लंग निवासी हरमेश सिंह मेशी व राम सरूप दोनों पुत्र तारा सिंह हैं। यह दोनों कत्ल किए गए बुजुर्ग के चाचा के लड़के थे जबकि बरी किए गए आरोपियों में बीर दविंदर सिंह मोनी और जगविंदर सिंह जग्गी निवासी लंग शामिल हैं।

केस फाइल के मुताबिक गांव लंग के रहने वाले गुरचरन सिंह (55) का अपने चाचा के लड़कों हरमेश सिंह, राम सरूप के साथ खेतों की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 10 जून 2014 को दोषियों हरमेश सिंह, राम सरूप ने बाकी दो आरोपियों बीर दविंदर सिंह मोनी, जगविंदर सिंह के साथ मिलकर खेतों में ही गुरचरन सिंह पर हमला करके उसे कत्ल कर दिया था। पुलिस ने जरनैल सिंह की शिकायत सभी चारों आरोपियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


जिला एवं सेशन जज एचएस मदान की अदालत ने हरमेश सिंह मेशी व राम सरूप को इस केस में पहले ही दोषी करार दे दिया था। शुक्रवार को अदालत ने दोनों सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed