फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Troubled by threats, a case was registered against the accused of suicide by hanging himself, no arrest at present

धमकियों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, फिलहाल गिरफ्तारी नहीं

Sun, 27 Feb 2022 10:29 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Troubled by threats, a case was registered against the accused of suicide by hanging himself, no arrest at present
पटियाला। थाना सदर समाना के अधीन पड़ते गांव घंगरौली के 20 साल के एक नौजवान की ओर से पंखे से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति उसे लगातार धमकियां दे रहा था, जिसके चलते परेशान होकर नौजवान ने कदम उठाया। पुलिस ने मामले में आरोपी को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जीवन सिंह निवासी गांव घंगरौली रोड कुलारां ने पुलिस पास बयान दिया है कि उसका भाई टहल सिंह उर्फ जश्न (20) डिश टीवी लगाने का काम करता है। आरोपी इंद्रजीत सिंह भी गांव कुलारां में ही शादीशुदा है, जो अकसर अपने ससुराल गांव जाता था। आरोपी को शक था कि उसकी बेटी व टहल सिंह के बीच संबंध हैं। इस वजह से आरोपी की ओर से टहल सिंह को बार-बार धमकाया जाता था। जिससे तंग आकर टहल सिंह ने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी इंद्रजीत सिंह को नामजद कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed