फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   traveling in PRTC buses in Punjab becomes expensive

पीआरटीसी बसों में सफर हुआ महंगा, प्रति किमी. छह पैसे किराया बढ़ा, आज रात से लागू

Tue, 30 Jun 2020 11:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 30 Jun 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
traveling in PRTC buses in Punjab becomes expensive
पीआरटीसी - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में अब पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की बसों में सफर करना महंगा हो गया है। पंजाब सरकार ने आम जनता की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालते हुए प्रति किलोमीटर किराये में छह पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। ये बढ़े रेट मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे। पीआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर जसकरन सिंह ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


एमडी जसकरण सिंह ने बताया कि पहले जहां साधारण बसों का प्रति किलोमीटर किराया 116 पैसे था, वहीं अब यह बढ़ाकर 122 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। यह बढ़े रेट मध्यरात्रि के बाद लागू हो जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी 2019 में बसों का किराया बढ़ाया गया था।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरटीसी इस समय खराब आर्थिक हालात से जूझ रहा है। लॉकडाउन खुलने के बाद हालांकि कारपोरेशन ने अपने बेड़े की करीब 35 फीसदी बसों को रूटों पर भेजना शुरू कर दिया है। सवारियां बेहद कम मिलने के कारण पीआरटीसी को रोजाना करीब 15 से 18 लाख के बीच की आय ही हो पा रही है।

लॉकडाउन से पहले 20 मार्च तक कारपोरेशन को रोजाना सवा करोड़ की आमदनी हो रही थी। आय में बड़ी गिरावट और अब डीजल के पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते रेट के कारण कॉरपोरेशन के लिए अपना खर्चे निकालना भी मुश्किल हो रहा था। इसके मद्देनजर कॉरपोरेशन ने सरकार से बसों के किराये में इजाफे की मांग की थी। इस पर गौर करते हुए पंजाब सरकार ने मंगलवार को बसों के किराये में प्रति किलोमीटर छह पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। 
 
         बस     किराया पहले    अब 

  • साधारण बस   116             122
  • एचवीएएसी    139             146
  • इंटेगर्ल कोच    209              219
  • सुपर इंटेगर्ल कोच 232         244
  •  (किराया प्रति किलोमीटर पैसे में )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed