{"_id":"610c2d048ebc3ec1fc710258","slug":"to-open-the-kartarpur-corridor-letters-are-being-written-to-the-center-bibi-jagir-kaur-patiala-news-pkl4225604164","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए केंद्र को लिखे जा रहे पत्र : बीबी जागीर कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए केंद्र को लिखे जा रहे पत्र : बीबी जागीर कौर
विज्ञापन
बीबी जागीर कौर ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से लगातार केंद्र सरकार को पत्र लिखे जा रहे हैं, जिससे सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए जा सकें। उन्होंने कहा कि कमेटी की ओर से खिलाड़ियों के बारे में पता लगाया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। इसके तहत गतका, हॉकी व कुश्ती जैसी खेलों की अकादमियां भी खोली जा रही हैं। आईएएस और पीसीएस की तैयारी के लिए भी सिख स्टूडेंट्स वास्ते अकादमियां भी खोली जा रही हैं।
खालसा कालेज में डिजीटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया
खालसा कालेज की ओर से तैयार की गई श्री गुरु तेग बहादुर डिजीटल लाइब्रेरी का वीरवार को कालेज में एक समागम दौरान एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर ने उद्घाटन किया। कहा कि सिख पंथ पास विद्वानों द्वारा किए गए ज्ञानात्मक कामों का बहुमूल्य खजाना मौजूद है, जिसको लोगों तक पहुंचाने के लिए एसजीपीसी लगातार काम कर रही है। कालेज की ओर से स्थापित की गई यह लाइब्रेरी ऐसे कामों में एक मील का पत्थर साबित होगी। बताया कि यह डिजीटल लाइब्रेरी आम लोगों को भी किताबें पढ़ने की सुविधा मुहैया कराएगी।