फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   three mobiles recovered in Nabha Jail

नाभा जेल में तीन मोबाइल बरामद

Thu, 16 Jun 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
three mobiles recovered in Nabha Jail
पटियाला। जिले की जेलों से मोबाइलों की बरामदगी लगातार जारी है। इसी कड़ी में नाभा की नई जिला जेल से तलाशी के दौरान तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सदर नाभा पुलिस ने दो हवालातियों के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नाभा की नई जिला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट शरीफ मोहम्मद ने पुलिस के पास शिकायत की थी कि जेल की बैरक नंबर दो के अंदर दाईं तरफ पड़ते शौचालय में एक मोबाइल लावारिस हालत में बरामद किया गया। इसके अलावा जेल में कैदियों को उनकी बैरकों में बंद करने के समय हवालाती जसप्रीत सिंह निवासी गांव डाडी जिला रोपड़ अपने साथ के दो कैदियों के साथ बहसबाजी करने लगा। कैदियों से इसका कारण पूछने के बाद हवालाती जसप्रीत सिंह को अलग वार्ड में भेजा गया। इस दौरान हवालाती के बताए मुताबिक एक मोबाइल टूटी हालत में जेल के पार्क की क्यारी में दबा बरामद किया गया। इसी तरह से वार्ड नंबर चार की बैरक नंबर दो में बंद हवालाती सोनू निवासी जिला अलीगढ़ (यूपी) की जिस्मानी तलाशी करने पर उसकी लोअर से एक मोबाइल बिना सिम कार्ड के बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed