फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time boys will also be able to do private MA-BA in Punjabi University

Patiala: पंजाबी यूनिवर्सिटी से अब लड़के भी कर सकेंगे प्राइवेट एमए-बीए, पहले सिर्फ लड़कियों की मिलती थी सुविधा

Sat, 09 Sep 2023 11:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 09 Sep 2023 11:09 PM IST
सार

प्राइवेट तौर पर बीए कोर्स में अपीयर होने के लिए पात्रता व जरूरी हिदायतों में शामिल हैं कि हर भाग व सेमेस्टर में परीक्षा को पास करने के लिए जरूरी अंकों की न्यूनतम संख्या हरेक विषय में 35 प्रतिशत होगी। प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए कोई अंदरूनी मूल्यांकन नहीं होगा। 

विज्ञापन
This time boys will also be able to do private MA-BA in Punjabi University
study - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी ने इस बार लड़कों को भी प्राइवेट तौर पर एमए और बीए कोर्स कराने का एलान किया है। गौरतलब है कि अब तक प्राइवेट परीक्षाओं की यह सुविधा केवल लड़कियों के लिए ही थी। यूनिवर्सिटी ने इस संबंधी हिदायतें अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी हैं।

विज्ञापन


प्राइवेट तौर पर बीए कोर्स में अपीयर होने के लिए पात्रता व जरूरी हिदायतों में शामिल हैं कि हर भाग व सेमेस्टर में परीक्षा को पास करने के लिए जरूरी अंकों की न्यूनतम संख्या हरेक विषय में 35 प्रतिशत होगी। प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए कोई अंदरूनी मूल्यांकन नहीं होगा। बीए भाग पहला के प्राइवेट विद्यार्थियों की परीक्षा यूनिवर्सिटी के अधिकार क्षेत्र के अधीन आने वाले कॉलेजों, मान्यता प्राप्त कॉलेजों में ही होगी। प्राइवेट विद्यार्थी प्रैक्टिकल विषय नहीं ले सकेगा। जिन स्टूडेंट्स की बारहवीं के किसी भी विषय में रि-अपीयर है, उनको उस साल की सप्लीमेंटरी परीक्षा में अपनी रि-अपीयर की परीक्षा को पास करना अनिवार्य होगा। ऐसा न होने की सूरत में उसका बीए भाग पहला कोर्स में दाखिला खुद ही रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: डेरा ब्यास पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, बाबा गुरिंदर ढिल्लों से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में परीक्षा फार्म की वेरिफिकेशन कराने के समय विद्यार्थी बारहवीं का अपना असल सर्टिफिकेट लेकर आएं। फोटो कापी पर पुष्टि नहीं की जाएगी। जिन विद्यार्थियों ने बारहवीं सीबीएसई बोर्ड या अन्य किसी बोर्ड से की है, वह अपने असल माइग्रेशन सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन समय से लेकर जरूर आएं। बीए भाग पहला (पहला सेमेस्टर) प्राइवेट के विद्यार्थी पात्रता चेक कराने के लिए संबंधित असल दस्तावेज 15 अक्तूबर के बाद या परीक्षा शुरू होने से एक महीना पहले चेक कराने के लिए आ सकते हैं। इसी तरह से प्राइवेट तौर पर एमए में दाखिला लेने के लिए भी हिदायतें जारी की गई हैं।

पंजाबी यूनिवर्सिटी के अधिकार क्षेत्र में केवल बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, मानसा, मोहाली, पटियाला, रोपड़, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब व मालेरकोटला जिले आते हैं। एमए पंजाबी, डिफेंस स्टडीज, संस्कृत, उर्दू व परशियन विषयों के अलावा पीयू के अधिकार क्षेत्र से बाहर के विद्यार्थी एमए प्राइवेट में दाखिला नहीं ले सकते हैं। एमए सेमेस्टर तीसरा में अपीयर होने के लिए सेमेस्टर पहला व दूसरे के कुल पेपरों में 50 प्रतिशत पेपर पास होने जरूरी हैं। अगर कोई विद्यार्थी फार्म भरने के बाद एमए का विषय बदलना चाहता है, तो ऐसी स्थिति में उनको दोबारा फार्म व फीस भरनी पड़ेगी। पहले जमा कराई फीस वापसी योग्य नहीं होगी और न ही एडजस्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed