Punjab: डेरा ब्यास पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, बाबा गुरिंदर ढिल्लों से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
मनोहर लाल ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट किया- आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास (अमृतसर) पहुंचकर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में संत-महापुरुषों का अतुलनीय योगदान हमेशा से ही रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डेरे में रखी जा रही सफाई व्यवस्था को देखकर दंग रह गए और कहा कि डेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के विजन से एक कदम आगे बढ़ कर कार्य कर रही है, जो मानवता के प्रति सच्ची सेवा है। मुख्यमंत्री ने पुस्तकालय का भी दौरा किया। उन्होंने सुझाव दिया कि पुस्कालय में ऐसे साहित्य की किताबों का भी समावेश होना चाहिए, जो समाज को एकसूत्र में पिरोने का कार्य करे और एकात्म मानववाद का दर्शन कराए।
देश के शीर्ष राजनेता राधा स्वामी सत्संग भवन का समय-समय पर दौरा करते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में राधा स्वामी सत्संग भवन का दौरा किया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस साल मार्च में दौरा किया था। राधा स्वामी के अनुयायी देशभर में हैं। हरियाणा के सिरसा जिले के सिकंदरपुर गांव में भी राधा स्वामी सत्संग ब्यास का विस्तृत स्थल है।
कुरीतियां दूर करने में संत-महापुरुषों का अतुलनीय योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत वर्ष ऋषि-मुनियों, पीर-पैगंबरों की धरा है। प्राचीन काल से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में संत-महापुरुषों का अतुल्य योगदान रहा है। हरियाणा सरकार ने महापुरुषों की शिक्षा को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए संत-महापुरुष सम्मान और विचार प्रचार-प्रसार योजना शुरू की है।उन्होंने बताया कि 2014 में सत्ता संभालते ही प्रदेश में सामाजिक समरस्ता का संदेश देने की शुरुआत की थी। संत-महापुरुषों की जयंतियां सरकारी स्तर पर मनाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्त हरियाणा बनाने के अभियान में भी सरकार ने संत-महापुरुषों का सहयोग लेने की पहल की है।
आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास (अमृतसर) पहुंचकर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाक़ात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
— Manohar Lal (@mlkhattar) September 11, 2023
समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में संत-महापुरुषों का अतुलनीय योगदान हमेशा से ही रहा है और राधा स्वामी सत्संग स्थल द्वारा समाज सेवा में किए जा रहे असाधारण… pic.twitter.com/B9S6E9fZIe