फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   'There is a greedy government, the fight will continue till the law is repealed in writing'

‘लारेबाज सरकार है, लिखित में कानून रद्द होने तक जारी रहेगी लड़ाई’

Fri, 19 Nov 2021 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
'There is a greedy government, the fight will continue till the law is repealed in writing'
पटियाला। केंद्र सरकार लारेबाज है। किसान जल्दबाजी में आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। जब तक लिखित में कृषि कानून कानून रद्द नहीं होंगे और साथ ही एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं मिलेगी, तब तक दिल्ली के बार्डरों व टोल प्लाजाओं पर धरने जारी रहेंगे। एक-दो दिन में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बैठक कर आगे के संघर्ष की रूप रेखा तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन

क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता अवतार सिंह कौरजीवाला ने कहा कि अभी खुशी अधूरी है। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के जिला प्रधान मनजीत सिंह न्याल ने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी से कम किसानों को कुछ मंजूर नहीं है। क्योंकि अगर यह नहीं मिलती है, तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। इसलिए आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के किसान नेता टहल सिंह ककेपुर ने कहा कि किसानों की साल भर की मेहनत व तपस्या का गुरुपर्व के पावन पर्व पर उन्हें फल मिला है। उन्होंने मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया। लेकिन साथ ही उन्होंने साफ किया कि अभी आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed