फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The unemployed who went to meet CM Mann at PU returned disappointed.

Patiala News: पीयू में सीएम मान से मिलने गए बेरोजगार निराश लौटे

Thu, 27 Nov 2025 08:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
The unemployed who went to meet CM Mann at PU returned disappointed.
पटियाला। पटियाला में पासी रोड पर आम आदमी क्लीनिक के पास टंकी पर और उसके नीचे बैठे बेरोजगारों का मोर्चा वीरवार को नौवें दिन भी जारी रहा। मक्खन सिंह अभी भी टंकी पर बैठे हैं और नीचे उनके साथ बैठे हैं। बेरोज़गारों की मांग है कि सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह विभाग में निकली मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर (पुरुष) की 270 पोस्टों में आयु की सीमा में ढील दें। दूसरी तरफ वीरवार को जब बेरोजगारों को पता चला कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाबी यूनिवर्सिटी पहुंच रहे हैं तो सुखविंदर सिंह ढिलवां की अगुवाई में बेरोज़गार चुपके से पंजाबी यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर साहिब हॉल के पास पहुंच गए। ढिलवां ने कहा कि सिविलियन कपड़ों में पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस प्रशासन ने उन्हें और उनके साथियों को गिरफ्तार करने की बहुत कोशिश की। बेरोजगारों ने ज़िद की कि उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलवाया जाए और वे हॉल के पास ही छिपे रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान बेरोजगारों से मिले बिना ही चले गए। यूनियन के प्रदेश प्रधान सुखविंदर सिंह ढिलवां ने कहा कि वे भाईचारे के संगठनों के समर्थन से सेहत मंत्री के घर तक मार्च करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed