फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The family refused to take the body of a worker, mill owner asked for ten million bucks

मजदूर की लाश लेने से परिवार का इंकार, मिल मालिक से दस लाख रुपये मांगे

Sat, 28 Nov 2015 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब Updated Sat, 28 Nov 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
The family refused to take the body of a worker, mill owner asked for ten million bucks
पिछले शनिवार को रुद्रा फर्नेस अलायज की फर्नेस में हुए धमाके के दौरान मारे गए मजदूर रोशन कुमार के चचेरे भाई विजयइंद्र कुमार ने उसकी लाश लेने से इंकार कर दिया है। उसने मिल मालिकों से दस लाख रुपये का मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन


रोशन की लाश पिछले तीन दिन से सीएमसी लुधियाना के फ्रीजर में रखी हुई है। फोन पर विजयइंद्र ने कहा कि मृतक के पिता जवाहर लाल को पैसा मिलना चाहिए।

सीएमसी अस्पताल में मौजूद मिल के मालिक नीतिक यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी मृतकों के आश्रितों को ढाई-ढाई लाख रुपये दे दिए हैं। अगर वह एक मजदूर के परिवार को मुंह मांगी रकम देंगे तो यह बाकी मजदूरों से नाइंसाफी होगी।
विज्ञापन


मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ नरिंदर सिंह और तहसीलदार गुरमीत सिंह मिचरा देर रात तक सीएमसी अस्पताल में घायलों का उपचार करवाने के लिए ड्यूटी पर थे। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में कोई कोताही न हो, इस पर पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed