फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Technical Board exams, Baba Banda Bahadur College student, Fatehgarh Sahib

टेक्निकल बोर्ड एग्जाम में छाए बाबा बंदा बहादुर कॉलेज के विद्यार्थी

Wed, 04 May 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Wed, 04 May 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
 Technical Board exams, Baba Banda Bahadur College student, Fatehgarh Sahib
कालेज के डायरेक्टर कर्नल आत्मजीत सिंह और स्टाफ मैंबर विद्याथिर्यों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
बाबा बंदा सिंह बहादुर पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने पंजाब स्टेट बोर्ड टेक्निकल एजूकेशन और इंडस्ट्रियल प्रशिक्षण चंडीगढ़ की तरफ से मई 2015 में ली गई परीक्षा में मेरिट लिस्ट में अहम स्थान प्राप्त किया है। डायरेक्टर कर्नल इंजी. आत्मजीत सिंह ने विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज मैकेनिकल ट्रेड के सेमेस्टर-6 के विद्यार्थी मिलनदीप सिंह ने प्रदेश में दूसरा, अवतार सिंह ने चौथा, साहिल अरोड़ा ने छठा, आशीष सिंह ने नौवां स्थान, लवप्रीत सिंह ने 14वां और रविंदर सिंह ने 15वां स्थान पाया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर के जसपाल सिंह ने आठवां, बिक्रमजीत सिंह ने नौवां, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थी मोहम्मद सकीब ने 16वां, अजय कुुमार ने 19वां स्थान, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर के करनजोत सिंह को छठा स्थान, मनप्रीत सिंह को पांचवां, हरविंदर सिंह को 12वां, भूपिन्दर सिंह को 13वां और इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियर की छात्रा नविंदर कौर ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। सभी विद्यार्थियों को कॉलेज की तरफ से एक समारोह के दौरान मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभाग प्रमुख गुरप्रीत कौर अप्लाइड विज्ञान, इंजी. गुरमीत सिंह आनंद, गगनदीप कौर, इंजी. सिमरजनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अजय कुमार, हरप्रीत कुमार सुपरिंटेंडेंट, इंजी. जगतार सिंह, लवप्रीत सिंह टिवाना, दविंदर सिंह उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed