{"_id":"67b11aefc262cbe6fe20b48359d08738","slug":"team-of-dehra-dun-won-cricket-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 28 Oct 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय दो डीएमडब्लयू में आयोजित 44वें राष्ट्रीय खेलों के तहत क्रिकेट अंडर -16 (लड़के) प्रतियोगिता का फाइनल मैच देहरादून ने आगरा को हराकर जीत लिया।
सोमवार को डीएमडब्लयू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में देहरादून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट पर 112 रन बनाए।
जवाब में 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आगरा की टीम महज 21.2 ओवर में 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। देहरादून ने आगरा को 23 रन से पराजित किया।
आगरा के क्षितिज शर्मा ने अपनी टीम के लिए 3.2 ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए। देहरादून टीम के चंदन सिंह ने अपनी टीम को सर्वाधिक 26 रन (25 गेंद) का योगदान दिया। विजयी देहरादून की टीम को चंडीगढ़ सेक्टर -42 हाकी स्टेडियम में आयोजित केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुंबई और अहमदाबाद के बीच मैच खेला गया। इसमें मुंबई ने अहमदाबाद को चार रन से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने 19.3 ओवर में 92 रन बनाए। जवाब में अहमदाबाद की टीम 18.4 ओवर में 88 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस मौकेे पर मुख्य मेहमान आत्मा राम कुमार सभा स्कूल के प्राचार्य विवेक स्याल थे।