फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Teachers loose pockets to make schools smart in Patiala Education Department school for installing LED

पटियाला में स्कूलों को स्मार्ट बनाने की जुगत में अध्यापकों की जेब ढीली, शिक्षा विभाग ने एलईडी लगाने के लिए प्रति स्कूल 11 हजार रुपये की राशि जारी की

Tue, 16 Mar 2021 10:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Teachers loose pockets to make schools smart in Patiala Education Department school for installing LED
पटियाला। सूबा के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने की दिशा में अब सभी स्कूलों में एलईडी लगाई जाएंगी। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके प्रति स्कूल एलईडी की खरीद की मामूली रकम भी जारी कर दी है। जबकि बाकी राशि स्कूलों को अपने स्तर पर जुटाने के निर्देश दिए है। विभाग के इस आदेश से अध्यापकों में रोष है। उनका कहना है कि अगर स्कूलों को स्मार्ट बनाना है तो अध्यापकों की जेब क्यों ढीली की जा रही हैै।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने की दिशा में हर स्कूल में 43 इंच की एक एलईडी लगाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रति सरकारी स्कूल 11 हजार रुपये राशि की है। साथ बाकी की राशि स्कूलों को अपने स्तर पर जुटाने के लिए कहा है। प्रशासन के इस आदेश को लेकर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) शिक्षा विभाग के खिलाफ खड़ा हो गया।
विज्ञापन

फ्रंट के प्रदेश प्रधान विक्रम देव सिंह का कहना है कि 43 इंच की एलईडी 11 हजार रुपये में मिलना संभव नहीं है। अगर ऑनलाइन भी कोशिश की जाए, तो 43 इंच की स्मार्ट एलईडी 25 हजार से 37 हजार रुपये तक में मिलेगी। ऐसे में बाकी की राशि अध्यापकों को अपनी जेब से देनी होगी। यह सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापकों ने मांग की है कि शिक्षा विभाग खुद अपने स्तर पर स्मार्ट एलईडी की खरीद करके स्कूलों को मुहैया कराए। इससे एलईडी एक साथ खरीदने से सस्ती मिलेगी। साथ ही बाद में अगर कोई तकनीकी खराबी भी आए तो उसे ठीक कराने की जिम्मेदारी भी शिक्षा विभाग की होगी। जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंटरी) इंजीनियर अमरजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने एलईडी खरीद को प्रति स्कूल राशि जारी कर दी है। एलईडी लगने से बच्चों को आधुनिक तकनीक से पढ़ाया जा सकेगा। इस कारण अध्यापकों को भी इसमें सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed