फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rajpura theft 12 Vehicles of Wedding Guests Burglarized Incident Just 1 km from Police Station

बड़ी चोरी: राजपुरा में शादी में आए मेहमानों की 12 गाड़ियों से चोरी, थाने से 1 किमी दूर पैलेस में वारदात

Thu, 24 Sep 2026 01:19 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा Published by: Nivedita Updated Thu, 24 Sep 2026 01:19 PM IST
सार

वारदात वाली जगह स्थानीय थाने से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर एक कार का शीशा तोड़कर शादी का कीमती सामान चोरी किया गया था, जिसका पुलिस अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है। 

विज्ञापन
Rajpura theft 12 Vehicles of Wedding Guests Burglarized Incident Just 1 km from Police Station
राजपुरा में थाने के नजदीक चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

राजपुरा के साथ लगते गांव खेड़ी गंडिया के पास 'एम्बिशन पैलेस' के बाहर बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सुरक्षा प्रबंधों की धज्जियां उड़ा दीं।
विज्ञापन




शादी समारोह के दौरान पैलेस की पार्किंग में खड़ी एक-दो नहीं बल्कि 11 से 12 गाड़ियों के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए गए और अंदर से लाखों रुपये की नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। 
विज्ञापन


वारदात वाली जगह स्थानीय थाने से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर एक कार का शीशा तोड़कर शादी का कीमती सामान चोरी किया गया था, जिसका पुलिस अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना खेड़ी गंडिया के प्रमुख जरनैल सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस की तरफ से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और जल्दी ही इन चोरों को काबू करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

चश्मदीदों के मुताबिक गाड़ी पार्क करवाने के लिए 20 से 25 सिक्योरिटी गार्ड मौजूद थे, फिर भी ऐसी घटना का होना अपने आप में हैरान करने वाला मामला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed