फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mother who poisoned her three innocent children to death apprehended; lover absconding

Ludhiana News: तीन मासूम बच्चों को जहर देकर मारने वाली मां काबू, प्रेमी फरार

Wed, 23 Sep 2026 12:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 23 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mother who poisoned her three innocent children to death apprehended; lover absconding
मां ने प्रेम संबंधों में बाधा बने अपने तीन बच्चों को मिठाई में जहर देकर मारा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। प्रेम में अंधी महिला ने अपने ही तीन मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसका प्रेमी अभी फरार है।
एसएसपी रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि पिछले दिनों भवानीगढ़ के बखोपीर रोड पर यह घटना हुई। जसनूर कौर (6), अरमानदीप सिंह (5) और रिहानदीप सिंह (ढाई साल) की जहरीली मिठाई खाने से मौत हुई थी। बच्चों के पिता कुलविंदर सिंह पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। उनकी पत्नी लवप्रीत कौर के हरजीत सिंह निवासी जलालाबाद (फाजिल्का) के साथ कथित अवैध संबंध थे। दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी। पुलिस ने कुलविंदर सिंह के बयान पर कार्रवाई की थी।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस अधीक्षक (डी) सुखअमृत सिंह की अगुवाई में एक टीम बनाई। जांच में सामने आया कि लवप्रीत कौर ने ही बच्चों को जहरीली मिठाई खिलाई थी। बच्चे उनके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे। कुलविंदर सिंह के बयान के आधार पर लवप्रीत कौर और उसके प्रेमी हरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फोटोः22एसजीआरपी01 तीनों मासूम बच्चों की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed