{"_id":"572dbae24f1c1b25655ccf65","slug":"teacher-student-beaten-school-picketing-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने बच्चे को पीटा, स्कूल के सामने धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर ने बच्चे को पीटा, स्कूल के सामने धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 07 May 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
संगरूर के गांव मानवाला में अध्यापिका की पिटाई से घायल बच्चा निशान दिखाता हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव मानवाला के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में एक बच्चे की अध्यापिका ने बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे बच्चे के शरीर पर जख्मों के निशान बन गए। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने गांववासियों को साथ लेकर स्कूल के आगे धरना लगा दिया। धरना लगाए बैठे बच्चे के पिता हरदम सिंह ने बताया कि उनका पांच साल का बेटा हरनूर सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में पढ़ता है। सुबह वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर गए थे। हरदम ने आरोप लगाया कि स्कूल में अध्यापिका तरनदीप कौर ने उनके बच्चे की डंडों के साथ इतनी बेरहमी से पिटाई की उसके शरीर पर जख्मों के निशान बना दिए।
गांववासी केसर सिंह, जंग सिंह, राज सिंह, कुलदीप सिंह, नारंग सिंह, इंदरजीत कौर, परमजीत कौर, लखविंदर कौर ने मांग कि बच्चे की पिटाई करने वाली अध्यापिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, अध्यापिका तरनदीप कौर ने सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि उन्होंने बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई नहीं की है। बच्चे ने पढ़ाई करते समय उन्हें दांतों से काटा था। उन्होंने कहा कि इस मामले को कुछ लोग जानबूझकर उछाल रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) बलविंदर सिंह औलख ने कहा कि मामले की जांच के लिए ब्लाक प्राइमरी अधिकारी बलवीर सिंह की ड्यूटी लगा दी गई है जो जल्दी अपनी रिपोर्ट देंगे। उधर, ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। यदि अध्यापिका ने ऐसा किया है तो उसके खिलाफ बनती विभागीय कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।