फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Teacher, student, beaten, school, picketing, Sangrur

टीचर ने बच्चे को पीटा, स्कूल के सामने धरना

Sat, 07 May 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 07 May 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
 Teacher, student, beaten, school, picketing, Sangrur
संगरूर के गांव मानवाला में अध्यापिका की पिटाई से घायल बच्चा निशान दिखाता हुआ। - फोटो : अमर उजाला
जिले के गांव मानवाला के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में एक बच्चे की अध्यापिका ने बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे बच्चे के शरीर पर जख्मों के निशान बन गए। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने गांववासियों को साथ लेकर स्कूल के आगे धरना लगा दिया।  धरना लगाए बैठे बच्चे के पिता हरदम सिंह ने बताया कि उनका पांच साल का बेटा हरनूर सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में पढ़ता है। सुबह वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर गए थे। हरदम ने आरोप लगाया कि स्कूल में अध्यापिका तरनदीप कौर ने उनके बच्चे की डंडों के साथ इतनी बेरहमी से पिटाई की उसके शरीर पर जख्मों के निशान बना दिए।
विज्ञापन


गांववासी केसर सिंह, जंग सिंह, राज सिंह, कुलदीप सिंह, नारंग सिंह, इंदरजीत कौर, परमजीत कौर, लखविंदर कौर ने मांग कि बच्चे की पिटाई करने वाली अध्यापिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, अध्यापिका तरनदीप कौर ने सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि उन्होंने बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई नहीं की है। बच्चे ने पढ़ाई करते समय उन्हें दांतों से काटा था। उन्होंने कहा कि इस मामले को कुछ लोग जानबूझकर उछाल रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) बलविंदर सिंह औलख ने कहा कि मामले की जांच के लिए ब्लाक प्राइमरी अधिकारी बलवीर सिंह की ड्यूटी लगा दी गई है जो जल्दी अपनी रिपोर्ट देंगे। उधर, ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। यदि अध्यापिका ने ऐसा किया है तो उसके खिलाफ बनती विभागीय कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed