{"_id":"56e58c5a4f1c1b2c3d8b4570","slug":"teacher-sangrur-government-effigy-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों ने जलाया प्रदेश सरकार का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों ने जलाया प्रदेश सरकार का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 13 Mar 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेगुलर करने की मांग को लेकर एसएसए/रमसा अध्यापकों ने रविवार को बड़ा चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इससे पहले अध्यापक बनासर बाग में इकट्ठा हुए और रोष मार्च निकाला।
यूनियन के जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि सर्वशिक्षा अभियान और सेंटर स्पांसर योजना (सीएसएस उर्दू) के करीब बारह हजार अध्यापक, हेडमास्टर और लैब अटेंडेंट आठ साल से राज्यभर के स्कूलों में ठेके पर सेवाएं निभा रहे हैं। इन्हें रेगुलर नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से पिछले समय हुई बैठकों में शिक्षा मंत्री और शिक्षा अधिकारियों ने अध्यापकों की सेवाएं शिक्षा विभाग में रेगुलर करने के लिए लगभग दस माह पहले हाई पावर कमेटी गठित की थी। इसने दो माह के भीतर रिपोर्ट देनी थी लेकिन अब तक कमेटी ने कोई रिपोर्ट तैयार नहीं की। इससे अध्यापकों में रोष है।
विज्ञापन
यूनियन के जिला महासचिव गुरप्रीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार इन अध्यापकों को वेतन समय पर नहीं देती। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अध्यापकों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो रमसा अध्यापक 27 मार्च को रोपड़ में प्रदेश स्तरीय रैली करेंगे। मौके पर दिनेश बजाज, पंकज कुमार, मेघराज, अमन वशिष्ठ मौजूद थे।