फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   talwandi, sabo, thermal, plant, shutdown

तलवंडी साबो थर्मल प्लांट फिर बंद

Mon, 23 Jun 2014 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 23 Jun 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
talwandi, sabo, thermal, plant, shutdown
पंजाब सरकार के दावों के विपरीत राज्य में बिजली का संकट कम नहीं हो रहा है। शनिवार को जिस तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के चालू होने का सरकार ने जोर-शोर से ऐलान किया था, वह प्लांट फिर से बंद पड़ गया है। ट्रायल ऑपरेशन के दौरान फाल्ट आने से इसे बंद कर दिया गया है। इस यूनिट से पंजाब को 660 मेगावाट बिजली मिलनी थी।
विज्ञापन




पंजाब में अब तक के सबसे बड़े प्राइवेट निवेश के तौर पर करीब 10 हजार करोड़ की लागत से मानसा में तलवंडी साबो थर्मल प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट के 660-660 मेगावाट के तीन यूनिट है। जिसमें से फिलहाल पहले यूनिट का पूरे लोड पर चलने का शनिवार को पंजाब सरकार ने जोर-शोर से ऐलान किया था। लेकिन यह प्लांट फिर से बंद पड़ गया है।
विज्ञापन




ट्रायल आपरेशन के दौरान फाल्ट आने के कारण प्लांट को बंद किया गया है। पावरकॉम अधिकारियों के मुताबिक अभी कम से कम तीन दिन तक और इस प्लांट को दोबारा चालू नहीं किया जा सकेगा। इसके बाद अगर प्लांट चालू भी होता है, तो फिलहाल ट्रायल आपरेशन किए जाएंगे। जिसमें प्लांट के पहले यूनिट को इसके फुल लोड पर 72 घंटों तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अगर इस दौरान प्लांट में कोई फाल्ट नहीं आता, तो ही इसे कामर्श्यली चलाया जाएगा। वहीं सूबे में कुछ जगह बारिश के चलते सोमवार को बिजली की मांग 2200 लाख यूनिट से कम होकर 2100 लाख यूनिट तक पहुंच गई। लेकिन तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के बंद होने से बिजली की उपलब्धता कम रही। यही वजह है कि कई इलाकों में किसानों को वादे के मुताबिक आठ के बजाय पांच से साढ़े पांच घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed